भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में अभिनेत्री का गाना ‘दग़ाबाज़ रंगबाज़’ रिलीज़ हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में अक्षरा सीधे तौर पर पवन सिंह को निशाने पर लेती हैं। गाने के वीडियो में एक सीन में उस घटना का जिक्र किया गया है, जब पवन सिंह ने हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव के कमर पर हाथ रखा था। गाने में भी कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई देता है, जहां अक्षरा थप्पड़ मारते हुए दिखाई देती हैं।
गाने में एक अभिनेता पवन सिंह के जैसे गेटअप और स्टाइल में नजर आता है। गाने में अक्षरा सिंह पवन सिंह के बढ़े वेट पर भी तंज कसती हैं।
इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘राजा रंगबाज’ और खेसारी लाल यादव का गाना ‘रंगबाज’ रिलीज़ हुआ था। अक्षरा ने इन दोनों को ही जवाब दिया है और इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं।
Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, अपर्णा मल्लिक संग खूब जमी पावर स्टार की जोड़ी
अक्षरा केवल पवन सिंह को ही नहीं, बल्कि खेसारी लाल यादव को भी निशाने पर लेती हैं। गाने में वो खेसारी का वायरल डांस स्टेप करती हुई नजर आती हैं।
गाना यूट्यूब पर रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है और लोग इसे इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अक्षरा ने सीधे तौर पर खेसारी लाल यादव या पवन सिंह का नाम नहीं लिया है, लेकिन गाने के टाइटल और उसकी कुछ लाइनों से यह साफ है कि उनका निशाना किसकी तरफ है। पवन सिंह के फैंस अक्षरा सिंह पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।
अक्षरा सिंह के इस गाने ‘दग़ाबाज़ रंगबाज़’ को उन्होंने खुद गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, संगीत गोविंद ओझा ने दिया है, जबकि गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया।
Bhojpuri Songs: बारात से डांस फ्लोर तक गर्दा उड़ाने वाले भोजपुरी गाने, देखें लिस्ट
अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 24 दिसंबर को अपलोड किया गया था, और आते ही इसने बवाल मचाया है।
