अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों की फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। रील के अलावा रियल लाइफ में भी इन दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में अंजना सिंह और अक्षरा सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां हिंदी गाने पर मस्ती करती नजर आई हैं।
दोनों अभिनेत्रियां मशहूर बॉलीवुड फिल्म ‘संजू’ के एक गाने पर लिप सिंकिंग कर रही हैं। वीडियो में इनकी जुगलबंदी इनके चाहने वालों को दिवाना बना रही है। यह वीडियो अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अंजना सिंह ने लिखा कि ‘अक्षरा सिंह के साथ मस्ती।’ वीडियो को देखने के बाद इनके चाहने वालों ने इनकी जमकर प्रशंसा की है।
बता दें कि यह दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। अक्सर यह दोनों अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले इन दोनों ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों एक बीच पर मस्ती करती नजर आई थीं। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया था। अक्षरा सिंह एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। उनके गाए हुए गीत उनके चाहने वालों को काफी पसंद आते हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ हिट मानी जाती है।