भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ने अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके फेस एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आए हैं। दिनेश लाल यादव का यह वीडियो कॉमेडी से भरपूर है। इस वीडियो में निरहुआ बता रहे हैं कि जब उन्होंने एक पान वाले से पान मांगा तो उसने क्या जवाब दिया। दिनेश लाल यादव इस वाकये को बताते हुए खुद भी मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दिनेश लाल यादव कहते हैं कि ‘मैंने पान वाले से बोला की भइया एक पान लगा दो। उसने बोला कौन सा पान लगाएं। मैंने बोला कि मीठा पान लगा दो। तो इसपर उसने जवाब दिया कि कितना मीठा। फिर मैने कहा कि फुल मीठा कर दो। इसपर पान वाले ने कहा कि रसगुल्ला डाल दें क्या?’ इतना कहकर अभिनेता हंसने लगते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड से भी हंसने की आवाज आ रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले निरहुआ एक वीडियो में बर्तन धोते नजर आए थे। दरअसल अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने अभी हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेता एक घर के गलियारे में झाड़ू भी दे रहे थे। अचानक वो पास में रखे बर्तन को धोने बैठ जाते हैं। वीडियो में मशहूर भोजपुरी गाना ‘दहेज देके किनले बानी’ भी बज रहा था। इस गाने पर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे लिप सिंकिंग करती भी नजर आ रही थीं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता दिनेश लाल यादव की गिनती सुपरस्टार के तौर पर होती है। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘हिन्दुस्तानी 2’ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। निरहुआ की आने वाली फिल्मों में निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ चलल अमेरिका, वीर योद्धा महाबली, निरहुआ चलल ससुराल 3 इत्यादि शामिल हैं।