भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पवन सिंह की फिल्म वाटेंड का गाना ‘ऐ जान’ बीते शुक्रवार को वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया था। वीडियो के अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक दिन के भीतर ही करीब 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो को अबतक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ वक्त पहले मेकर्स ने इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था। फिल्म ‘वाटेंड’ पवन सिंह भोजपुरी बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में सफल रही थी। उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
पवन सिंह की ‘वाटेंड’ के बाद एक्शन मूवी मां तुझे सलाम भी रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। ट्रेलर को देखकर पता लगता है कि फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म में भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मधु शर्मा नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर मधु शर्मा का कहना है कि पवन सिंह के साथ काम करने के बाद उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। उन्होंने पवन सिंह को बेहतरीन कलाकार के साथ ही अच्छा इंसान भी बताया है।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। पवन अबतक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। पवन की एक और अपकमिंग फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि दर्शकों को यह जोड़ी खूब भाती है। जब भी यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर आती है तो फिल्म सुपरहिट साबित होती है।