Akshara Singh: भोजपुरी की टालेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यूट्यूब पर आया नया गाना काफी धमाल मचा रहा है। पटरी पर रेल अकेल चली नाम के इस गाने में अक्षरा सिंह काफी धमेकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। बात करें इसके व्यूज की तो गाने के यूट्यूब पर अपलोड होते कुछ ही घंटों में दो मिलियन से ज्यादा के व्यूज आ गए थे। अक्षरा के डांस के दिवाने इस गाने को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह ने इस गाने में खुद अपनी आवाज दी हैं। वहीं इस वीडियो सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने खुद कोरियोग्राफ भी किया है। देखते-देखते यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह की काफी सराहना कर रहे हैं। भोजपुरी में वैसे तो कई एक्ट्रेसेज ने भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी है लेकिन अक्षरा सिंह उनमें इकलौती हैं जिनकी आवाज की फैंस काफी तारीफ करते हैं।
बता दें कि पटरी पर रेल अकेल चली गीत को भोजपुरी के हीट गीत देने वाले मनोज मतलबी ने लिखा है, तो संगीत घुंघरू जी बेहतरीन संगीत से इसे लयबद्ध किया है। वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने डायरेक्ट किया है। अक्षरा सिंह की फिल्मों की बात करें तो हाल ही मंजुल ठाकुर ने उनको एक फिल्म ऑफर की है। साथ ही विष्णु शंकर की भोजपुरी फिल्म लव मैरिज की शूटिंग पूरी होकर रिलीज के लिए तैयार है जिसमें अक्षरा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये भी बता दें कि ‘लैला मजनूं’ के जरिए प्रदीप पांडेय चिंटू औरर अक्षरा की जोड़ी एक बार फिर भोजपुरी स्क्रीन पर नजर आने वाली है। अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन की फिल्म सत्मेव जयते से की थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद अक्षरा और रविकिशन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
