टीवी की फेमस अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से खूब चर्चा में हैं। भारती और हर्ष लिम्बाचिया के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उनके साथ-साथ फैन्स भी दोनों के लिए बेहद खुश हैं। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती नजर आ रही हैं। वहीं अब नेशनल टीवी पर भारती सिंह की गोद भराई की रस्म की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारती सिंह रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कार रही हैं और इसी की पूरी टीम ने उन्हें सरप्राइज दिया है। उन्हें अपनी इस गोद भराई के कार्यक्रम के बारे में कुछ भी नहीं पता था। वहीं जब सेट पर अचनाक उन्हें पता चला तो वो खुशी से झूम उठी। भारती सिंह पहली ऐसी प्रेग्नेंट अभिनेत्री हैं, जिनकी गोदभराई टीवी पर की गई है। उनकी इस रस्म का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह के पति हर्ष सेट पर आने से पहले उनकी आंखों पर पट्टी बांध देते हैं। फिर उन्हें सेट पर लाते हैं और गोद भराई का सरप्राइज देते हैं।
भारती सिंह की गोद भराई की रस्म में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हुए। वहीं करण होने बच्चे के मामा बन रस्में पूरी करते हैं।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा मंच पर कहती हैं कि ‘मुझे सबने बोला था कि जब भी जाना सोने का सामान लेकर जाना’। इस बात को सुन भारती और हर्ष दोनों ही बहुत खुश हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही परिणीति उन्हें तोहफा देती हैं और भारती-हर्ष उसे देखते हैं तो दोनों ‘नाराज’ हो जाते हैं। क्योंकि वो कोई गिफ्ट नहीं लाती हैं बल्कि उनके साथ एक प्रैंक करती हैं।
परिणीति चोपड़ा द्वारा किए गए इस प्रैंक से भारती सिंह भड़क जाती हैं और मिथुन चक्रवर्ती को परिणाम भुगतने की चुनौती दे देती हैं। वो कहती हैं ‘दादा, याद रखना, भारती सिंह से पंगा लिया है आपने। अब पर्सनल जाएंगे हम’।
बता दें, भारती सिंह प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम कर रही हैं, इस हालत में भी उन्हें काम करना पसंद आता है। कॉमेडियन इन दिनों ‘हुनरबाज: देश की शान’ को होस्ट कर ही रही हैं। इसी के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखा जाता है। अक्सर वो अपने फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं।