कॉमेडियन भारती सिंह को आज कौन नहीं जनता है। पूरी इंडस्ट्री में आज उन्हें उनकी जबरदस्त कॉमेडी और अंदाज के लिए पहचाना जाता है। उनकी कॉमेडी के लाखों लोग दीवाने हैं। हाल ही में भारती सिंह को उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान भारती सिंह ने हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ से अभिनेता अल्लू अर्जुन की नक़ल करती नजर आईं। भारती फिल्म का एक डायलॉग बोलती हैं, जिस पर उनके पति हर्ष ने उनके जमकर मजे लेते हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हमेशा ही मस्ती मजाक के मूड में नजर आते हैं। हाल ही में जब उन्हें पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, तो दोनों ने खूब मस्ती की। उस दौरान भारती सिंह ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन के कुछ डायलॉग्स की नकल करती हैं। जैसे ही भारती कहती हैं ‘मैं पुष्पराज हूं, मैं रूकेगा नहीं। इसके बाद तुरंत हर्ष कहते हैं ‘हां, मैं अगले साल एक और देगा। भारती और हर्ष की ये मजेदार बातें सुन सब जोर से ठहाके लगाने लगते हैं।

हाल ही में भारती सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो हर्ष के साथ ‘हुनरबाज’ को होस्ट करके बेहद खुश हैं। भारती ने कहा था ‘मैं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना चाहती थी और शो के सेट पर इन प्रतिभाओं के बीच होना मुझे काफी खुशी देता है। इतने सारे लोगों को इस तरह अपने जुनून को फॉलो करते हुए देखना मुझे अच्छा लगता है। मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि, वो अपने सभी सपनों को हासिल कर पाए’।

बता दें, कलर्स टीवी ने हाल ही में भारती सिंह का एक ‘बिहाइंड द सीन’ वाला वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जिसमें भारती सिंह को इंडियाज फर्स्ट प्रेग्नेंट एंकर बताती नजर आई थीं। वीडियो में भारती अपने बच्चे से कहती है कि ‘मम्मा काम करेगी और पैसे कमाएगी’।

गौरतलब है भारती सिंह और हर्ष को इस समय रियलिटी शो ‘हुनरबाज़’ में होस्ट के करते देखा जा रहा है. इस शो को मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर जज करते नजर आ रहे हैं। इस शो का प्रीमियर आज रात यानी 22 जनवरी 2022 को रात 9 बजे कलर्स चैनल पर होगा।