Bharat Box Office Collection Day 5: सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ सिनेमाघरों में 5 जून को दस्तक दे चुकी है। तब से लेकर अब तक इस फिल्म पर पैसों की बारिश हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म ने अपने चौथे दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर दिखा दिया। बता दें, ओपनिंग डे पर सलमान खान की भारत ने 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। गुरुवार यानी 6 जून को फिल्म ने कमाए थे 31 करोड़ रुपए। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 22.20 करोड़ रुपए। शनिवार को कैटरीना सलमान की भारत ने बटोरे 26.70 करोड़ रुपए। तो वहीं रविवार को फिल्म भारत का कलेक्शन रहा- लगभग 26.50 करोड़ रुपए। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई हो चुकी है 147.5-148 करोड़ रुपए।

ईद के मौके पर सलमान खान अपने फैंस के  लिए ये फिल्म लाए थे। हर ईद पर सलमान अपने चाहने वालों के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। ऐसे में अब सलमान के फैंस भी ‘भारत’ को नया मुकाम दिलवाएंगे ऐसे अंदाजे लग रहे हैं। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने भी इस फिल्म को बेहतर बताया है। उन्होंने अपने वनवर्ड रिव्यू में इसे ‘स्मैश हिट’ करार दिया है। साथ ही इस फिल्म को 4 स्टार्स के साथ नवाजा है। आइए देखें फिल्म को 5वें दिन सिनेमाघरों में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है:-

Live Blog

Highlights

    16:21 (IST)10 Jun 2019
    150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी 'भारत'

    तरण आदर्श के मुताबित सलमान खान की फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    14:49 (IST)10 Jun 2019
    ट्विटर पर 'भारत' की चर्चा, फैंस का मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन

    भारत को देखने के बाद दर्शकों के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ट्विटर पर 'भाईजान' और उनकी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। 

    14:30 (IST)10 Jun 2019
    क्रिकेट विश्वकप का माहौल भी नहीं डाल पाया असर

    रविवार को बारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-प्रोफाइल विश्व कप मैच को देखते हुए ट्रेड पंडितों को लग रहा था कि फिल्म के कलेक्शन पर इसका असर पड़ेगा। हालांकि 'भारत' ने दिखा दिया कि वो इतनी आसानी से रुकने वाली नहीं है। फिल्म ने रविवार को भी उसी गति से कमाई की जिसके लिए सलमान खान की फिल्में जानी जाती हैं।

    13:59 (IST)10 Jun 2019
    HIT हुई Bharat, सलमान और टीम ने ऑडियंस को कहा शुक्रिया..

    सलमान खान की फिल्म को फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है। ऐसे में सलमान की फिल्म की टीम ने तहेदिल से ऑडियंस को शुक्रिया कहा है।  

    13:48 (IST)10 Jun 2019
    महज चार दिनों में बनाया ये रिकॉर्ड

    ‘भारत’ ने महज 4 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारकर एक नया इतिहास बनाया है।

    13:15 (IST)10 Jun 2019
    'भारत' की चांदी-चांदी

    तरण आदर्श ने इस फिल्म को अपने वन वर्ड रिव्यू में 'स्मैश-हिट' बताया है।  साथ ही इस फिल्म को 4 स्टार्स के साथ नवाजा है। तो वहीं ऑडियंस को तो फिल्म पसंद आई ही है। ऐसे में 'भारत' की बॉक्स ऑफिस पर चांदी-चांदी हो रही है।

    12:58 (IST)10 Jun 2019
    सलमान की 'भारत' को मिलेगा नया मुकाम

    हर ईद पर सलमान अपने चाहने वालों के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। ऐसे में अब सलमान के फैंस भी ‘भारत’ को नया मुकाम दिलवाएंगे ऐसे अंदाजे लग रहे हैं।

    11:59 (IST)10 Jun 2019
    'भारत' मिल रहा खूब प्यार, अब 200 करोड़ कमाने की राह पर चली Salman Khan की फिल्म

    सलमान खान की फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है। ऐसे में सलमान खान के फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि ये आंकड़ा जल्द ही 200 करोड़ बनने में भी देर नहीं लगाएगा। सलमान की फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है।

    11:28 (IST)10 Jun 2019
    150 करोड़ के करीब पहुंची BHARAT

    ट्रेड एनेलिस्ट सुमित ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म भारत ने रविवार को 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने लगभग 26.50-27 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऐसे में फिल्म अब 150 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। यानी फिल्म ने 147.5-148 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

    11:17 (IST)10 Jun 2019
    अब्बास के करियर की पहली 5 फिल्में जबरदस्त हिट...

    ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया कि, 'अली अब्बास जफर ने अपने करियर की शुरूआत में ही 5 सफल फिल्में दी हैं।' भारत फिल्म की सफलता में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म के निर्देशक की भी तारीफ हो रही है।

    10:57 (IST)10 Jun 2019
    इस साल की सबसे बड़ी पारिवारिक फिल्म Bharat

    सलमान खान अपने फैंस को ध्यान में रख कर फिल्में बनाते हैं। ऐसे में ईद के मौके पर सलमान खान ने ऐसी फिल्म बनाई है जिसे पूरा परिवार साथ बैठ कर देख सकता है। ऐसे में सलमान खान के प्रोड्क्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने एक ट्वीट में लिखा- इस साल की सबसे बड़ी पारिवारिक फिल्म भारत को बॉक्स ऑफिस पर प्यार और सराहना दोनों मिल रही है।

    10:44 (IST)10 Jun 2019
    'भारत' की कमाई में देखने को मिल सकता है उछाल, एडवांस बुकिंग की है मेहरबानी

    सलमान खान की फिल्म को देखने के लिए फैंस की होड़ लगी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जा चुकी थीं। तो वहीं अभी भी सिनेमाघरों में सीटें एक दम फुल हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता  है।

    10:20 (IST)10 Jun 2019
    5वें दिन भी फिल्म की होगी बंपर कमाई, कलेक्शन का ग्राफ चढ़ रहा आसमां

    सलमान की फिल्म भारत को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने के चलते सलमानखान भी बेहद खुश हैं। फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता देखा गया है। 5वें दिन भी फिल्म बंपर कमाई करेगी।

    10:09 (IST)10 Jun 2019
    सलमान का जलवा कायम USA में कर डाली इतनी कमाई...

    सलमान खान की फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं USA में भी फिल्म ने चौथे दिन 1 मिलियन डॉलर की कमाई की। ऐसे में देश के अलावा विदेश में भी भाईजान का जलवा कायम है।

    09:52 (IST)10 Jun 2019
    क्या 150 करोड़ के क्लब में शामिल होगी आज 'भारत'...

    ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर तनेजा के एक ट्वीट के मुताबिक- भारत अब पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    09:35 (IST)10 Jun 2019
    कोई नया इतिहास रच सकती है 'भारत'

    सलमान खान की फिल्म 'भारत' का जोश दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस फिल्म को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर भी सलमान खान की फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म जरूर कोई नया इतिहास रच सकती है।