टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘फ्लाइंग जट’ के साथ लोगों को जल्द एक नया देसी सुपर हीरो मिलने वाला है। कल इस फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर रिली हुआ है। इस मौके पर कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कहा कि मैंन चाहता हूं को लोगों को एक नया सुपर हीरो मिले। लोग एक नए सुपर हीरो को पहचानें और उससे अच्छी अच्छी बातें सीखें। भई रेमो का कहना भी ठीक है। काफी समय हो चुका है जब बॉलीवुड से कोई यादगार सुपर हीरो नहीं आया। इससे पहले ऋतिक को क्रिश के रूप में बड़ी तारीफें मिली थीं। लेकिन ऐसा नहीं है कि ऋतिक के से पहले किसी ने इस तरह का किरदार नहीं निभाया। बॉलीवुड ने पहले भी कई सुपर हीरो देखे हैं, देखिए पुराने सुपर की कुछ एक झलक-

1- फिल्म : गुरु(तमिल) , एक्टर : कमल हसन

 

1980 में आई तमिल फिल्म गुरु में कमल हसन ने सुपर हीरो का रोल निभाया था। यह सुपर हीरो पिंक और सिल्वर कलर कॉम्बिनेशन वाले सूट में यहां से वहां उड़ता था। इस फिल्म में श्रीदेवी ने भी काम किया था।

 

2- फिल्म: शिवा का इंसाफ, एक्टर : जैकी श्रॉफ

 

जैकी श्रॉफ की यह फिल्म एक सुपर हीरो फिल्म थी। 1985 में आई इस फिल्म आज के सारे मसाले से भरपूर थी। उस समय यह फिल्म एक 3डी मूवी थी। इसमें जैकी त्रिशूल की शक्ति से बुरे लोगों का नाश करते दिखे थे।

 

3- फिल्म : शहंशाह, एक्टर : अमिताभ बच्चन</strong>

 

इस सुपर हीरो को तो आप भूल ही नहीं सकते। ये सुपर हीरो मास्क तो नही पहनता था लेकिन बुराई का खात्मा एक अलग ही अंदाज में करता था।

 

4- फिल्म : अजूबा, एक्टर : अमिताभ बच्चन

 

1991 में आई इस फिल्म में अमिताभ स्वर्ग से हुए किसी चमक्तकार की वजह से पैदा हुए थे। इस फिल्म में पहले अमिताभ जादू दिखाते थे। फिर अपनी शक्तियों की मदद से बुराई का अंत भी करने लगे।

 

5- फिल्मा : क्रिश, एक्टर : ऋतिक रोशन

 

इंटरनेशनल लेवल पर हिट होने वाली पहली भारतीय सुपर हीरो फिल्म क्रिश रही। इसमें ऋतिक को अपने पापा की वजह से कुछ खास ताकतें मिली हुई थीं।

 

 

टाइगर श्रॉफ की फिल्म फ्लाइंग जट का मोशन पोस्टर