Disha Patani And Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरत को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं कसौटी जिंदगी की 2 के एक्टर पार्थ समथान से ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ उनके डेट की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनीं हुईं हैं। दिशा के एक्स ब्वायफ्रेंड पार्थ समथान से ब्रेकअप की वजहें अब जाकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ और दिशा के अलग होने की वजह विकास गुप्ता थे। दरअसल दिशा को पार्थ और विकास गुप्ता के बीच के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। इसके सबूत भी दिशा को मिले थे। इसके साथ विकास से अपने रिश्ते की बात खुद पार्थ भी मान चुकें हैं। दिशा ने पार्थ और विकास गुप्ता की एक साथ कई तस्वीरें देखीं थीं। बाला जी टेलीफिल्म की ऑनर एकता कपूर भी विकास और पार्थ के रिश्ते पर मुहर लगा चुकीं हैं।
एक इंटरव्यू में एकता ने पार्थ और विकास के रिश्ते का खुलाया किया था। यही कारण था कि दिशा ने पार्थ से अपना रिश्ता तोड़ लिया। बता दें कि दिशा और पार्थ समथान लगभग 3 साल एक-दूसरे को डेट किया था। दिशा पार्थ के साथ तब से डेट कर रहीं थी जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहीं थीं। वहीं दिशा से अलग होने के बाद पार्थ का उनके को-स्टार एरिका फर्नांडिस के साथ डेट की खबरें आ रहीं हैं।
बता दें कि दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई हैं। इसके एक गाने स्लो मोशन में सलमान खान को किस करने को लेकर काफी चर्चा में रहीं। भारत फिल्म ईद के मौके (5 जून) पर रिलीज हुई है। माना जाता है कि सलमान के साथ भारत में काम करना दिशा के करियर के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। भारत में भी दिशा ने काफी एक्शन सीन्स किए हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पहली बार बागी 2 में नजर आए थे। दर्शकों ने टाइगर और दिशा की जोड़ी को काफी पसंद किया था। बागी 2 बाक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
