रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी बाजीराव मस्तानी रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। दरअसल, फिल्म में मस्तानी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इंदौर में रह रहे मस्तानी के वंशजों ने फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर विरोध किया है।
उनका कहना है कि फिल्म में मस्तानी को एक नृतिका के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि मस्तानी बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्नी थी, न कि कोई नृतकी। बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल की बेटी नृत्य कला के अलावा घुड़सवारी, तलवारबाजी में भी पारंगत थी। लेकिन फिल्म में उनकी बाकी खूबियों को दरकिनार करते हुए महज एख नृतकी के रूप में दिखाया जा रहा है।
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उन्होंने स्क्रिप्ट फिल्म की स्क्रिप्ट को पहले दिखाने के लिए कहा था लेकिन भंसाली ने उन्हें नहीं दिखाई।
फिल्म मस्तानी के वंशजों ने फिल्म प्रमोशन देखकर सेंसर बोर्ड में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। आपको बता दें कि फिल्म को अगले महीने रिलीज किया जाना है। इस पूरे मसले पर संजय लीला भंसाली पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं, मस्तानी के वंशजों ने ऐलान किया है कि अगर फिल्म में मस्तानी को लेकर कुछ गलत दिखाया जाता है तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
