बाहुबली की देवसेना पिछले दिनों अपने लुक्स को लेकर खासा चर्चा में रहीं। इस दौरान लड़कियों ने देवसेना के इस लुक को खूब फॉलो किया। देवसेना की साड़ी से लेकर गहने और मेकअप सब कुछ आज ट्रेंड में है। ज्यादातर महिलाएं शादी ब्याह में अब देवसेना की तरह दिखना चाहती हैं। फिल्म में देवसेना के अंदाज ने सबको अपना कायल बना दिया था। इसी के साथ ही आज की गर्ल्स जनरेशन की ख्वाहिश है कि वह देवसेना जैसी दिखें। तो चलिए हम बताते हैं कि आप देवसेना कैसे बन सकती हैं। देवसेना का लुक पाने के लिए आपको कुछ इस तरह से मेकअप करना होगा।
देवसेना से इन्सपायर्ड लुक पाने के लिए पहले तो ज्वेलरी और साड़ी का इंतजाम कर लें। इसके बाद मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को धो लें। फेस तौलिए से हलके हाथों से साफ करने के बाद प्राइमर अपलाई करें। इसके बाद थोड़ा सा सिरम अपने चेहरे पर लगाएं। सिरम लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। ध्यान रहे फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ ही इस्तेमाल करें। आखिर में डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद कांटलस्टिक से अपने चेहरे पर फाइनलल फिनिशिंग दें। इसके बाद मिक्सिंग के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करें। अब बारी आई मेकअप की।
आंखों के मेकअप के लिए साड़ी से मैच करता आई शेडो कलर अपनी पलकों के ऊपर लगाएं। वहीं पेन ब्रश से आईशेडो को काजल लाइन पर भी लगाएं। आई मेकअप के लिए ब्लैक आईशेडो का इस्तेमाल करें। लंबी आंखों के लिए इसे आंखों के कॉर्नर से बाहर की तरफ ले जाएं। इस के बाद आंखों में काजल लगाएं। गालों पर ब्लश लगाएं और होंठों पर लिप्सटिक लगाएं। पहले लिप ब्रश से होठों की शेप बना लें इसके बाद होंठों पर कलर अप्लाई करें साथ ही आंखों पर मस्कारा लगाएं। देखिए ये वीडियो किस तरह से यहां बताया जा रहा है कि आप कैसे पाएं देवसेना का गॉर्जियस लुक।