ऐसा लगता नहीं है कि एस एस राजामौली की बाहुबली को बॉक्स ऑफिस की रेस में धीमी पड़ने वाली है। इसकी वजह है फिल्म का लगातार होता अच्छा बिजनेस। इतनी सारी नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद सिनेमाघरों में प्रभास की यह फिल्म मजबूती बनाए हुए है। इसे पहले दिन ही दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पिछले महीने रिलीज हुई इस फिल्म को अब भी दर्शक पसंद कर रहे हैं और यही वजह से है कि अभी भी कई सिनेमाघरों में इसके शोज दिखाए जा रहे हैं। पहले हफ्ते ही फिल्म ने 500 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था।

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने हिंदी वर्जन में 41 करोड़ रुपए की कमाए। दूसरे दिन 40.50 करोड़, तीसरे दिन 46.50 करोड़, चौथे दिन 40.25 करोड़, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22.75 करोड़ रुपए की कमाई की। यानी कि हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते 247 करोड़ कमाए। वहीं अगर सभी भाषाओं की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसने 534 करोड़ रुपए की कमाई की। जिससे यह साबित हो गया था कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। पहले दिन ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपए पर पहुंच गी थी। जिससे इसने पहले दिन इस तरह का कारनाम करने वाली पहली फिल्म का तमगा अपने नाम कर लिया था।

ओवरसीज के कलेक्शन की बात करें तो वहां के भी सिनेमाघरों में यह फिल्म छाई हुई थी। हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की फिल्म को राणा दग्गुबाती की बाहुबली टक्कर दे रही थी। अमेरिका में भी बाहुबली की लोकप्रियता में किसी तरह की कमी नहीं आई है। मंगलवार को फिल्म ने 1 मिलियन की कमाई की थी। वहीं 5 दिनों में इसने 12.3 से 12.5 मिलियन की रिकॉर्ड कमाई कर ली थी।

https://twitter.com/BoxOfficeWknd/status/881704931471888384

बाकी देशों में फिल्म ने 5 दिनों में 80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इससे विदेश में बाहुबली की 5 दिनों की कमाई 160 करोड़ हो गई थी। दुनियाभर से कमाई की बात करें तो बाहुबली ने 707.63 से 717.63 करोड़ रुपए कमा लिए थे। अब तक फिल्म की कमाई 2000 करोड़ के पार पहुंच गई है। लेकिन यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि बाहुबली भारतीय सिनेमा का गहना है। यह 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है।