दिव्यांका त्रिपाठी, संभावना सेठ और हुनर हले के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि आश्का गोरादिया हैं। नागिन के सीजन-2 में वो नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में नागिन के दूसरे सीजन की लॉन्चिंग के मौके पर मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान और आशका गोरादिया मौजूद थे। उस समय एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही थीं। अब इसकी वजह हमें पता चल गई है। आशका ने कुछ दिनों पहले ही यह बात बताई थी कि वो अमेरिका के हथियार प्रशिक्षक ब्रेंट गोबले को डेट कर रही हैं। अपने 10 सालों से ब्वॉयफ्रेंड रहे रोहित बख्शी के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। इतने साल साथ रहने के बावजूद ये जोड़ा बहुत बुरी तकह अलग हुआ। इस घटना के बाद उन्हें ब्रेंट में अपना हमसफर दिखाई दिया, जोकि अच्छी बात है।

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बोले नाना पाटेकर, कहा- ‘कलाकार देश के सामने खटमल की तरह’

[jwplayer qdqYVOTp-gkfBj45V]

यहां तक कि आशका के मंगेतर कुछ दिनों पहले ही भारत आए हैं ताकि उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें। अब एबीपी न्यूज के सास बहू और साजिश को दिए साक्षात्कार में आशका ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अगले साल वो शादी करने जा रही हैं। इसके अलावा एक दूसरे एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में गोरादिया ने कहा कि वो भारतीय और कैथोलिक तरीकों से शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका परिवार ब्रेंट को पसंद करता है और दोनों शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

#peaceofblue #youareenough

A photo posted by Aashka Goradia (@aashkagoradia) on

 

Read Also: लिप जॉब के सवाल पर भड़कीं ‘नागिन’ की एक्ट्रेस मौनी रॉय, रिपोर्टर को दी यह धमकी!

आपतो बता दें कि मोहित और मैनी की मुलाकात पौराणिक शो देवों के देव… महादेव के सेट पर हुई थी। इस शो में मौनी ने सती का जबकि मोहित ने महादेव का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां दोनों एक्टर अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। अब भई प्यार ऐसी चीज है जो लाख छुपाए, छुपती नहीं है। इसी वजह से दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हो भी क्यों ना आखिर ये मशहूर जोड़ी शादी जो करने वाली है। लगता है जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। वैसे सभी को इसका इंतजार रहेगा।

Read Also: एक गाने से ऐसी मंत्रमुग्ध हुईं नागिन की एक्ट्रेस मौनी राय कि शादी से पहले बनना चाहती हैं मां?