मशहूर गायिका आशा भोंसले ने स्टेज शो नहीं करने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में एक शो किया। इसे उन्होंने अपना आखिरी परफॉर्मेंस बताया। अंग्रेजी वेबसाइट Rediff.com को दिए इंटरव्यू में आशा ने ऐसा कहा। उन्होंने कहा कि वह 83 साल की हो चुकी हैं, लिहाजा अब स्टेज शो नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ही नहीं, वह कहीं भी स्टेज शो नहीं करेंगी।
83 साल की उम्र में भी आशा भोंसले काफी सक्रिय हैं और उनकी आवाज भी सुरीली बनी हुई है। इस बारे में उन्होंने बताया कि आवाज को दुरुस्त रखने के लिए वह रोज सुबह क्लासिकल म्यूजिक का अभ्यास करती हूं। उनके मुताबिक, ”अगर आप रोजाना अभ्यास नहीं करते हैं आपकी आवाज चली जाती है।” खुद को फिट रखने के लिए क्या योग का भी सहारा लेती हैं?इस सवाल के जवाब में आशा ने कहा, ”हर सुबह मैं ‘ओम…ओम’ का उच्चारण करती हूं। यह योग है। इसके बाद में वॉक के लिए जाती हूं।”
आशा भोंसले और लता मंगेशकर आपस में बहनें हैं। हाल में आशा भोंसले ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई, अमेरिका और लंदन में शो किए हैं। इस बारेे में उन्होंने बताया, ”मुझे ट्रेवल करना पसंद है। नए लोगों से मिलना और उनके बारे में जानना अच्छा लगता है। जब मैं गाती हूं तो हम संगीत के जरिए एक दूसरे से जुड़े होते हैं।”
