पूरे उत्तर भारत में भोजपुरी गानों की अपनी अलग लोकप्रियता है। भोजपुरी गाने डीजे पर भी जमकर धमाल मचा रहे हैं।बिहार और पूर्वांचल से बाहर भी भोजपुरी गाने खूब सुने और देखे जा रहे हैं। यूट्यूब पर भोजपुरी गाने बेहद लोकप्रिय हैं। भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘काल्हे चल जईबु’ रिलीज हो गया है।

अरविंद के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को‌ यूट्यूब पर अबतक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।यह गाना ‘पी आर ए म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अंतरा सिंह प्रियंका भी नजर आई हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है जबकि लिखा अजय बच्चन ने है। 1 मिनट 47 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं। इस गाने के शब्द हैं ‘काल्हे चल जईबु ससुरा ’। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने स्टार हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने जबरदस्त हिट साबित हो चुके हैं।

‘साली जी सहारा करो’ जबरदस्त हिट: पांच महीने हफ्ते पहले आया अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘साली जी सहारा करो’ भी जबरदस्त हिट हुआ था।इस गाने को यूट्यूब पर 67 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना ‘आदिशक्ति फिल्म’ नाम के यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा था।

‘जान लोगी क्या’ में नजर आए थे अरविंद अकेला कल्लू: अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्मों में कई सुपरहिट गानों में नजर आ चुके हैं। उनका पिछले साल आया गाना ‘जान लोगी क्या’ जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस गाने में भी अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी थी।

कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं अंतरा सिंह प्रियंका: सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। उनका कुछ महीने पहले आया गाना सोने के सिकड़रीया जबरदस्त हिट साबित हुआ था। उन्होंने पवन सिंह के लिए भी कई गाने गाए हैं।