Arjun Rampal-Mehr Jesia Divorce: अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और मेहर जेसिया का तलाक हो गया है। इसी के साथ ही दोनों ने अपना 21 साल का रिश्ता तोड़ दिया है। अर्जुन रामपाल और मेहर के रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें लंबे वक्त से चल रही थीं। इस कपल के रिश्ते खराब होने की वजह सुजैन खान को माना जा रहा था। ऐसे में अब ऋतिक रोशन और सुजैन के तलाक के बाद अर्जुन और मेहर का भी तलाक हो गया है।
बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में अर्जुन मेहर को तलाक की मंजूरी मिली। आपसी सहमती से अर्जुन-मेहर ने डिवॉर्स लिया। अर्जुन और मेहर को करीब 6 महीने के बाद स्पेशल मैरेज ऐक्ट के तहत तलाक की मंजूरी दी गई है। मेहर और अर्जुन की दो बेटियां हैं। ऐसे में बेटियों की कस्टिडी मां मेहर को सौंपी गई है। अब दोनों बेटियां मां मेहर के साथ बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में ही रहेंगी। इन दोनों के रिश्ते के टूटने की खबर जब फैंस को मिली थी तो सब काफी चौंक गए थे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों के बीच अनबन का कारण ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान थीं!
अर्जुन-मेहर के तलाक की वजह!
अर्जुन और ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन दोनों काफी पुराने दोस्त रह चुके हैं। ऋतिक से भी अर्जुन के अच्छे रिश्ते थे। लेकिन अर्जुन और सुजैन के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्तों वाली अफवाहें सामने आने लगीं। इसके बाद जब ऋतिक और सुजैन का तलाक हुआ तो खबरें और तेज हो गईं। इस बीच अर्जुन और मेहर के बीच भी खटपट की खबरें आने लगी थीं।
अर्जुन और मेहर, दोनों के अलग होने की खबरें सबसे पहले 2011 में आई थीं। इसके बाद 28 मई 2018 को ऑफिशली इस बात की अनाउंस्मेंट की गई। 30 अप्रैल 2019 को अर्जुन रामपाल और मेहर द्वारा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई थी। इस बीच अर्जुन अपने परिवार से अलग रहने लगे। अर्जुन इस दौरान एक अलग 2 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे।
अर्जुन से शादी के बाद मेहर को दो बेटियां
मेहर और अर्जुन की शादी साल 1998 में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। माहिका और मायरा। माहिका का जन्म 2002 में और मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। जब मेहर और अर्जुन के तलाक ही बात सामने आई थी तो फैंस शॉक में थे। ये कपल अकसर किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आता था। दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस निहारा करते थे। मेहर और अर्जुन की जोड़ी नामी बॉलीवुड की शादीशुदा जोड़ियों में से एक हिट जोड़ी मानी जाती थी।
कौन हैं Mehr Jesia?
मेहर की सुपर मॉडल के तौर पर खास पहचान रही है। पारसी फैमिली में जन्मीं मेहर जब 28 साल की थी तब उन्होंने अर्जुन से शादी का फैसला लिया था। उन्होंने मिस इंडिया 1980 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1986 में Femina Miss India का खिताब हासिल किया था।
बता दें, अर्जुन ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया- रावन, एक अजनबी, डॉन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और डैडी जैसी फिल्मों में अर्जुन ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। अर्जुन भी पहले एक मॉडल हुआ करते थे।