बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो हर दिन कुछ ना कुछ नया पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन अर्जुन ने इस बार कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देख कर उनके फैंस को शायद अच्छा ना लगे। दरअसल अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके पैर में बर्फ के पाउच लगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा की कभी-कभी सिंपल शूट के दौरान भी आपके चोट लग जाती है। इससे पहले अर्जुन ने अपनी स्वर्गीय मां मोना कपूर के बर्थडे पर भी एक इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर साझा किया था।

 

फिलहाल अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ एक एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल पंजाब में शुरू हुई थी। अर्जुन के पोस्ट के मुताबिक लग रहा है कि उन्हें चोट इसी फिल्म के लिए किसी सीन को शूट करने के दौरान लगी है। अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह जिस फिल्म की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं, खबरों के मुताबिक ये एक फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्रॉस-बॉर्डर रोमांस पर आधारित होने वाली है।

वहीं हाल ही में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में धमाल मस्ती करते नजर आए थे। इस दौरान उन्हें करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और चाचा संजय कपूर के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया था। बात करें अगर अर्जुन की फिल्मों की तो वो आखिरी बार डॉयरेक्टर आशुतोष ग्वारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस फिल्म से अर्जुन को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। पानीपत में अर्जुन के साथ कृति सेनन और बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त भी अहम भूमिका में थे।

बता दें पिछले कुछ समय से अर्जुन ने एक भी सोलो हिट मूवी नहीं दी है। ऐसे में ये साल अर्जुन के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इस साल फिल्म संदीप और पिंकी फरार मूवी में एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म केनेडा में भी काम कर रहे हैं।