Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के संग ऑस्ट्रिया में छुट्टियां एंजॉय करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसको लेकर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। इस फोटो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी पर वेकेशन की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि बेइमान है आज मौसम। अर्जुन ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर पीच हुडी और ब्लैक सनग्लासेज पहने हुए हैं। वहीं इस  तस्वीर में एक महिला का हाथ दिख रहा है जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि यह हाथ किसी और का नहीं बल्कि मलाइका का है।

वहीं कुछ यूजर्सइस फोटो को देखकर पूछ रहे हैं कि उनकी यह फोटो कौन क्लिक कर रहा है। एक यूजर्स ने लिखा- ये हाथ बहुत ही पुराना है। वहीं तस्वीर में महिला के हाथ को देखते हुए एक यूजर ने लिखा- चेहरा भी दिखा तो सिर्फ हाथ ही दिखा रही हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ऐसी शक्ल लेकर कोई हीरो कैसे बन सकता है। एक और यूजर लिखा- भाई ये फोटो मलाइका आंटी ने निकाली है न। एक अन्य ने लिखा, ये हाथ उनके हैं न।

कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक फोटो शेयर की थी तो अर्जुन कपूर के अंकल ने कमेंट किया था- इन हाउस फोटोग्राफर। बता दें मलाइका और अर्जुन कपूर साथ में ही छुट्टियां बिताने जाते हैं। इससे पहले मालदीव वेकेशन से भी फोटो शेयर किया था। फिल्मोंं की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों वह फिल्म पानीपत की शूटिंग में विजी हैं। इसके लिए अर्जुन कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं। अब तक इस फिल्म को लेकर कई तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं जिसमें वह बाल्ड भी दिखे। यही वजह है कि पिछले 9 महीनों से अर्जुन कैप के साथ घूम रहे हैं।