बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई से मिलने के बाद उनके बारे में बातें करते थक नहीं रहे हैं।
तीस साल के एक्टर खुद को 18 साल की मलाला के बारे में बात करने से रोक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने टिवटर पर अपनी और मलाला की तस्वीर भी शेयर की है।
उन्होंने टिवटर पर फोटो का कैप्शन दिया है, पहला और एकमात्र मौका ऐसा है जब मैंने किसी से फोटों खिंचवाने के लिए कहा हो। मानवता को बेहतर भविष्य की आशा देती हैं मलाला।
The first & only time I rem askin some1 for a picture.She gives humanity hope for a better future @MalalaFund #Malala pic.twitter.com/Ax72r4a4R7
— Arjun Kapoor (@arjunk26) September 28, 2015
ग्लोबल सिटिजन समारोह में भाग लेने के लिए अर्जुन अमेरिका गए हुए हैं।