बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। वहीं दोनों की शादी को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती रहती हैं। हालांकि रिलेशशिप ओपन होने के बाद भी अभी तक ना ही अर्जुन और ना मलाइका की तरफ से शादी को लेकर किसी तरह की स्पष्टता की गई है। लेकिन हाल ही में एक फैन से लॉकडाउन के दौरान भी अर्जुन से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया। जिसका जवा देते हुए अर्जुन ने कहा ‘जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है।’
वहीं पिंकविला में छपी एक खबर के मुताबिक अर्जुन ने कहा, ‘अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो भी अभी होगी कैसे।’ अर्जुन के इस जवाब ने बाकी फैंस का दिल जीत लिया। लॉकडाउन को लेकर शादी ना कर पाने की समस्या बता कर अर्जुन ने एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से शादी को लेकर खबरों पर अटकलें तेज कर दी हैं।
वहीं मलाइका की बात करें तो वो भी अपने और अर्जुन के रिलेशन को पूरी तरह ओपन कर चुकी हैं। अर्जुन से रिलेशन में आने के बाद ही मलाइका ने सलमान खान के छोटे भाई और फिल्म अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने अपनी 17 साल की शादी का अंत करते हुए अलग होने का निर्णय किया था।
वहीं सलमान को इंडस्ट्री में अपना मेंटर मानने वाले अर्जुन कपूर के इसी के बाद उनसे रिश्ते भी खराब हो गए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार आशुतोष ग्वारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जल्द ही अर्जुन एक्ट्रेस रकुलप्रीत के संग एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।