Indias Got talent Season 8 की शुरूआत हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रोमोशन करने इस शो में पहुंचें। नमस्ते इंग्लैंड पिछले हफ्ते रिलीज हो चुकी है। इस सेट पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखें और एक-साथ डांस करते भी दिखें। इनके अफेयर की खबरें काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि इन दोनों ने अपने अफेयर का खुलासा नहीं किया है। अर्जुन और मलाइका ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी बनाए रखा है। हालांकि इंडियाजॉ गॉट टैलेंट के सेट पर लोगों ने इनकी नजदीकियां देखीं और एक बार फिर से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए सेट पर गए तो अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ बैठने के बजाय मलाइका अरोड़ा के साथ बैठे।
शादी के 18 साल बाद, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने मार्च 2018 में अपने अलग होने का ऐलान किया था। मलाइका और अरबाज खान के तलाक के पीछे का एक कारण मलाइका और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप भी माना जाता है। मलाइका और अर्जुन कपूर कई जगहों पर साथ देखे गए और हाल ही में वो दोनों Lakme Fashion Week में एक साथ बैठे दिखें। उसके कुछ समय के बाद वो दोनों संदीप खोसला की प्राइवेट पार्टी में जाते समय एक कार में ही दिखे। पिछले कुछ सालों से मलाइका और अर्जुन कपूर कई जगहों पर एक-साथ दिखे। ये दोनों अब अपने रिश्ते को लोगों के सामने जाहिर कर रहे हैं और इनकी नजदीकी बढ़ती जा रही है।
बता दें कि Indias Got talent के जज मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और किरण खेर हैं। इस शो को होस्ट करते दिखे- भारती सिंह और रित्विक धनजानी। शो के दौरान कई ऐसे स्टंट होते हैं जिसको देखकर किरण खेर ने डर से अपनी आंखें बंद कर ली। फैन्स ने भारती सिंह की होस्टिंग को बेहद सराहा। Colors TV का यह एक बेस्ट शो है।

