अपने जमाने के नामी फिल्ममेकर अर्जुन हिंगोरानी ने उत्तरप्रदेश वृन्दाबन में शनिवार को आखिरी सांस ली। इसी के साथ ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। हिंगोरानी अपनी कमाल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ने अभिनेता धर्मेद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया। हिंगोरानी ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’, ‘कहानी किस्मत की’, ‘कातिलों के कातिल’ और ‘खेल खिलाड़ी का’ जैसी हिट फिल्में दीं।
इसके चलते हिंगोरानी के जाने पर धर्मेंद्र ने भारी दिल से उन्हें अलविदा कहा। वहीं एक्टर ऋषि कपूर ने भी अर्जुन हिंगोरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिल्म मेकर अर्जुन हिंगोरानी ने धर्मेंद्र को साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से लॉन्च किया था। इसके चलते दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। धर्मेंद्र ने हिंगोरानी के देहांत की खबर सुनने के बाद ट्विटर पर एक इमोशनल ट्वीट किया। धर्मेंद्र ने लिखा, ‘अर्जुन हिंगोरानी, इस आदमी ने अपने हाथ कंधे पर रखे, आज वह नहीं रहे दुनिया छोड़ गए। मैं बहुत दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Arjun Hingorani, the man who put his hand around the shoulder of this loner in Mumbai, has left us forever … I am extremely sad! May his soul rest in peace!! pic.twitter.com/KYnOTHZHBK
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 6, 2018
इसके अलावा ऋषि कपूर ने भी अपने ट्वीट के जरिए फिल्ममेकर हिंगोरानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जब भी शर्ट रेडी होता था वह हमेशा कहते थे-ऋषि साहब को बुलाओ। और धर्मेंद्र साहब के लिए भी शाउट करते कहते थे-‘धर्मेंद्र को बुलाओ।’ उन्होंने धर्मेंद्र को ब्रेक दिया था। हम तीनों ने मिल कर ‘कातिलों के कातिल’ की थी। वह सुपरहिट फिल्म थी।’
R I P. Whenever the shot was ready,this man used to say “Rishi sahab ko bulaye”and shout “Dharmen ko bulao”for Dharmendra sahab – coz he gave him a break in films. Dharam ji out of sheer respect obeyed him. We all three did “Kaitlon Ke Kaatil” a super hit film. Adios Arjun ji! pic.twitter.com/O4vr5R7Are
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 6, 2018

