बी-टाउन में अफवाह है अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही इस तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। कहा जाता है कि दोनों के बीच की नजदीकियां ही मलाइका और अरबाज के अलग होने का कारण बनीं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दोनों की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अपने जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान हाल ही में लेकमे फैशन वीक 2018 का हिस्सा बने थे। शो में दोनों ही स्टार्स ने मीडिया को इग्नोर कर एक साथ बैठने का फैसला किया। दोनों के चेहरे पर हंसी है और ऐसा लगता है कि अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए भी तैयार हैं। शो में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज और उनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। अर्जुन के पिता बोनी कपूर बेटे की पसंद से अपसेट हैं।
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था बोनी बेटे अर्जुन और मलाइका के सलमान खान को परेशान करने और उसके परिणामस्वरूप अपने बेटे के करियर को प्रभावित करने के बारे में चिंतित हैं। कहा जाता है कि पापा बोनी कपूर की सलाह के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका को काफी समय तक एक साथ नहीं देखा गया। हालांकि इन नई तस्वीरों के कारण अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की एकबार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा था, ”अर्जुन कपूर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन लोग इसे अलग तरह से ले रहे हैं जो कि सच नहीं है।” बता दें मलाइका अपकमिंग फिल्म ‘पटाखा’ में आइटम नंबर ‘हैल्लो हैल्लो’ में नजर आएंगी। वहीं अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी नजर आएगी।