फिल्म बाहुबली से चर्चा में आईं  अनुष्का शेट्टी आज अपना बर्थ डे सेलेब्रेट कर रही हैं। अरुंधति, रुद्रमादेवी, भागमति और देवसेना जैसी दमदार फिल्म करने वाली अनुष्का शेट्टी साउथ की फीमेल सुपरस्टार हैं। साल 2005 में फिल्म सुपर से अपने करियर की शुरुआत  करने वाली अनुष्का ने साल 2015 में आई फिल्म तेलुगु फिल्म साइज जीरो के लिए अपना लगभग 20 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में अनुष्का ने मोटी लड़की का रोल निभाया था। साइज जीरो के बाद से ही अनुष्का शेट्टी अपना वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं। अनुष्का रोजाना दो घंटे जिम वर्कआउट करती हैं। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कारण अनुष्का से प्रभास की फिल्म साहो निकल गई।

यही कारण है कि अब अनुष्का अपना वज़न घटाने के लिए एक तकनीक आजमा रही हैं। उन्होंने नॉर्वे में न्यूट्रोपैथी प्रोग्राम ज्वॉइन किया है। अनुष्का से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक इस प्रोग्राम से पूरी बॉडी का डिटॉक्स किया जाता है। अनुष्का नेचुरल तरीकों से वजन घटाने में विश्वास करती हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि इस तरीके से वे अपने वज़न को घटाने में कामयाब रहेंगी।

गौरतलब है कि अनुष्का और प्रभास का अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस अफेयर को स्वीकार नहीं किया है। अनुष्का ने कहा कि बेशक प्रभास मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं है। वही प्रभास का इन सब खबरों पर कहना था कि ‘पहले मुझे इस तरह की खबरें पढ़कर खराब लगता था कि आखिर कोई ऐसा कैसे लिख सकता है? लेकिन अब मुझे ये नॉर्मल लगता है।’

शाहरूख ने दिया अपनी पत्नी और बेटी के लिए एक इमोश्नल मेसेज