बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) से धमाल मचाकर रख दिया था। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इतना ही नहीं, फिल्म में दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ऐ दिल है मुश्किल फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें अनुष्का और रणबीर कपूर एक-दूसरे से स्टूडियो में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें लड़ता देख वहां मौजूद आरजे भी अपना सिर पकड़कर बैठ जाती हैं।

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रणबीर कपूर एक्ट्रेस के बाजू पर पेन चला देते हैं, जिससे वह भड़क जाती हैं। वह पहले तो रणबीर कपूर को उनके हाथ पर मारती हैं और उसके बाद पेन छीनकर उनके गले पर पेन चलाने की बात करती हैं। इतना ही नहीं, वह स्टूडियो में रणबीर कपूर पर चिल्ला भी पड़ती हैं।

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को लड़ता देख आरजे भी अपना सिर पकड़कर बैठ जाती हैं। दोनों को देख उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि केवल मैं ही ऐसे लड़ती हूं। लेकिन सेलिब्रिटी भी हमारी तरह ही होते हैं। वह भी झगड़ा करते हैं।”

 

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से प्रमोशन के दौरान ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में उनकी को-स्टार ऐश्वर्या राय को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि ऐसी क्या चीज है, जो ऐश्वर्या के लिए करना मुश्किल है। इसपर दोनों ने साथ में जवाब देते हुए कहा, “उनके लिए बुरा दिखना बहुत ही मुश्किल है।”

बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में रणबीर कपूर ने ‘अयान’ और और अनुष्का शर्मा ने ‘अलीजे’ का किरदार अदा किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी उनके साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐ दिल है मुश्किल के अलावा दोनों बॉम्बे वेलवेट में भी साथ नजर आए थे। हालांकि, बॉम्बे वेलवेट फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

 

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म एनिमल में भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।