अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे मैच छह विकेट से जीता। मैच के बाद विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनका एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम के एक फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया है। जिसमें विराट कोहली के चेहरे पर डॉग जैसे कान और नाक नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा इस वीडियो में नहीं हैं, लेकिन आप इसमें आप उनकी आवाज जरुर सुन सकते हैं। विराट कोहली के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने विराट के इस लुक को क्यूट बताया है। लोगों ने अनुष्का शर्मा का शुक्रिया भी कहा है कि उन्होंने क्यूट वीडियो बनाया।

https://www.instagram.com/p/BsqCatKHpJC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

वहीं विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच संजय बांगर भी थे। विराट ने तस्वीर में कैप्शन लिखा- ऐसे लोगों के साथ, जिनसे कनेक्ट होने के लिए आपको मशक्कत नहीं करनी होती।

बता दें कि विराट कोहली ने एडिलेट वनडे मैच में सेंचुरी बनाई थी, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक चैलेजिंग रोल अदा किया था। फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड भूमिका में थे।

कोहली-अनुष्का की शादी को एक साल पूरा, विराट ने दिया पत्नी को दिया यह तोहफा और साझा की यादें