बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में अब अनुष्का शर्मा का नाम भी एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने कम समय में भी हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया। प्रियंका, दीपिका और ऐश्वर्या की तरह अनुष्का शर्मा का भी बचपन में बॉलीवुड से कोई नाता न था। वे बी-टाउन की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने खुद की मेहनत और साहस की बदौलत खुद को एक सफल शख्सियत के तौर पर स्थापिता। लिहाजा अब अनुष्का किसी परिचय की मुहंताज नहीं है। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आपकी चहेतीं एक्ट्रेस अनुष्का के बारे में आज हम आपको वो बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आप अंजान हैं।
अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश, अयोध्या में हुआ। लेकिन बचपन उनका पालन-पोषण बंगलूरू में हुआ। चूंकि उनके पिता एक आर्मी ऑफीसर हैं, इसलिए उन्हें बेहतर स्कूलिंग एजुकेशन मिली। अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी में एक कर्नल अफीसर और मां आशिमा शर्मा हाउस वाइफ हैं, जबकि बड़े भाई काणनेश मर्चेंट नेवी में हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में अनुष्का वे एक एक्ट्रेस होने ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी कहलाने में ज्यादा गर्व महसूस करती हैं। बंगलूरू के आर्मी स्कूल से पढ़ी अनुष्का और माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। अनुष्का मॉडलिंग या फिर पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थीं। अभिनय के क्षेत्र में आना अनुष्का का सपना नहीं था, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला, जब उन्हें लैक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका दिया गया। इसके बाद उन्हें आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में लीड अभिनेत्री के तौर पर अप्रोच किया, जिसमें उनके अपोजिट में शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार ने नाम किया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनुष्का एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों सुपरहिट खानों के साथ काम किया है और उनकी हर फिल्म सुपरहिटा साबित हुी है। अनुष्का ने जहां ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख, तो सुल्तान में सलमान जबकि पीके में आमिर के साथ काम किया है।
अनुष्का एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘एन एच 10’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अब फिल्लौरी से भी काफी उम्मीदें हैं। सेलिब्रिटी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर को लेकर भी चर्चे में रहते हैं। उसी तरह अनुष्का भी अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का बैंड बाजा बारात के बाद से रणवीर सिंह के साथ लव रोमांस को लेकर चर्चा में लेकिन अब फिलहाल वे विराट कोहली के साथ चर्चा में हैं। इंडिया के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। तब से कपल एक शैम्पू ऐड में साथ नजर आया था। इसके बाद मीडिया में ये बात तब सामने आई जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। एयरपोर्ट से विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे।
ये कपल कई बार अलग-अलग जगह स्पॉट किए गए। आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। अनुष्का के भाई करुणेश अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वे विराट को लंबे समय से जानते हैं। अनुष्का की पूरी फैमिली उनके इस रिलेशनशिप से खुश थी।















































