ऐसा लगता है कि शाहरुख और अनुष्का को अपनी आने वाली फिल्म ‘द रिंग’ को प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों एक्टर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि दोनों यूरोप में काफी मस्ती कर रहे हैं। इस वजह से दर्शकों में उनकी फिल्म के प्रति आकर्षण बढ़ना लाजिमी है। शाहरुख ने हाल ही में अपनी और अनुष्का की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। जिसे कैप्शन दिया था- खूबसूरती और बदसूरती में से आप क्या चुनेंगे। और बदसूरती का वर्जन देखिए। पहली वीडियो में शाहरुख अनुष्का की खिंचाई करते हुए दिख रहे हैं। किंग खान ने कहा कि ये हमेशा मेरी फोटो के बीच में पोज करती रहती है। लेकिन मैं इसे हमेशा बैकग्राउंड में रखता हूं।
Force 2 ट्रेलर: दमदार रोल में दिखेंगे जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा
[jwplayer QSzA7vZy]
वहीं दूसरी विडियो में अनुष्का शाहरुख की टांग खिंचती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ये हमेशा मुझे बैकग्राउंड में रखते हुए फोटो खिंचवाते हैं। मगर असली खूबसूरती सामने आ ही जाती है। एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि मेरे पिता को मेरी फोटो खींचना काफी पसंद था। लेकिन मुझे लगता है कि मैं सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्सपोस्ड हूं और ये एक मजेदार आइडिया है। वो काफी स्मार्ट हैं। अब भई, हमें ये तो नहीं पता कि मास्क के पीछे असली शख्स कौन है। खैर, शाहरुख ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। इसे मेरे बच्चों ने साबित कर दिया। आविष्कार करते रहिए #srkinstagyaan
Read Also: एम्स्टर्डम में ठंड से सिकुड़ रहे थे शाहरुख, फैन्स के एक गिफ्ट ने दी राहत
आपको बता दें कि ‘द रिंग’ को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा अनुष्का और शाहरुख की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साथ में रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में काम किया था। दोनों इस समय एम्सटरडैम में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह एक गाइड की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
Read Also: अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा- Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ होंगी कौन सी हीरोइन?