अनुराग कश्यप भले ही लाख बार कह चुके हैं कि वो 22 साल की शुभ्रा शेट्टी को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन तस्वीरें दिखा रही हैं कि सच क्या है। बता दें कि शुभ्रा शेट्टी फैंटम प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। खबरें हैं कि अनुराग और शुभ्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अनुराग हमेशा इन खबरों को झुठलाते आए हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जो साफ-साफ दिखा रही हैं कि दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है।
अनुराग कुछ समय पहले शुभ्रा के साथ हॉलिडे पर न्यूयॉर्क गए थे। इसी हॉलीडे के दौरान दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर आई है। यह तस्वीर शुभ्रा की क्लोज फ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो पर लिखा कैप्शन ‘My Little Lovebirds’ साफ-साफ कह रहा है दोनों के बीच क्या चल रहा है। बता दें कि इस हॉलिडे पर अनुराग कश्यप की बेटी भी दोनों के साथ थी।
