वैलेंटाइन डे तो निकल गया है लेकिन बॉलीवुड में लव का मौसम अभी भी भी चल रहा है। जी हां अभी हाल ही में जहां अरबाज खान ने खुलासा किया है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। वहीं अब फरहान अख्तर की एक्स वाइफ अधुना अख्तर ने भी अपने जिंदगी में हुई नई एंट्री के बारे में एक इशारा दिया है। अधुना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बारे में खुलासा किया। हम अभी यह नहीं कह सकते कि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की अनाउंसेमेंट की है। लेकिन उन्होंने एक इशारा दिया है कि वह जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
अधुना ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट की है वह कोई तस्वीर नहीं है। दरअसल अधुना ने एक कविता शेयर की है। जो कि शायद उन्होंने खुद लिखी हैं। इस कविता की कुछ लाइन्स इस तरफ इशारा कर रही हैं कि फरहान के बाद अब उनकी जिंदगी में किसी की एंट्री हो गई है। एक तरफ जहां अधुना ने इशारा दिया है। फरहान और अधुना ने साल 2016 में अपने अलग होने की खबर सबके साथ शेयर की थी। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अधुना के साथ तीन साल चले रिश्ते के बाद साल 2000 में उन्होंने शादी कर ली थी।
वहीं बॉलीवुड में फरहान अख्तर का नाम श्रद्धा कपूर से जोड़ा जा रहा है।