बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। अनिल अपने घर आयशा मनोर की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। 11 सितंबर को उनकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला खुदकुशी का लग रहा है। अब इस केस में एक और अपडेट सामने आया है। जानकारी आई है कि आखिरी बार अनिल मेहता ने किससे बात की थी।
निधन से एक दिन पहले अनिल मेहता से मिलने उनकी बेटी अमृता अरोड़ा आई थीं। उन्होंने अपने पिता से आखिरी मुलाकात की। अब पुलिस के एक सोर्स के हवाले से ईटाइम्स ने लिखा है, ”कॉल डिटेल्स से पता चला है कि उन्होंने अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। वो अपने पिता की करीब थीं और उनकी फेवरिट थीं।’
निधन से पहले अनिल मेहता ने मलाइका और अमृता से की थी बात
‘आज तक’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल मेहता ने अपनी दोनों बेटियों को फोन किया था। वहीं पुलिस के हवाले से आज तक ने लिखा है कि ‘सुसाइड से पहले अनिल ने सुबह मलाइका और अमृता दोनों से बात की और कहा, ‘I’m Sick and Tired.’ इस रिपोर्ट में बताया गया कि अनिल मेहता अपनी बीमारी से परेशान थे और यही बात उन्होंने अपनी बेटियों से शेयर की थी।
वहीं अनिल मेहता का पोस्टमार्टम हो चुका है, जिसमें मौत की वजह मल्टिपल एंजरी बताई जा रही है। आज अनिल मेहता का अंतिम संस्कार है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे हैं। अरबाज खान, सोहेल खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, गौहर खान, स्वरा भास्कर, गीता कपूर, गुरु रंधावा, फराह खान, सैफ अली खान और साजिद खान जैसे सितारे अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। अरबाज खान और अर्जुन कपूर कल भी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। अर्जुन, मलाइका को संभालते नजर आए थे।