नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक अपनी शादी से सबको चौंका दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद खबर आई की नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली है। इस दौरान सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद की बहुत सारी तस्वीरें सामने आईं। अपनी शादी की खबर के बाद नेहा और अंगद ने एक और खबर से सबको चौंका दिया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं। यह खबर सामने आने के बाद सारे फैन्स हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।

अंगद बेदी और नेहा धूपिया 10 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद ने फैन्स के साथ 24 अगस्त को ये खबर शेयर की कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अपने पति अंगद बेदी को इनवाइट किया। अपने इंस्टाग्राम से इस शो का प्रोमो शेयर करते हुए नेहा ने इसे कैप्शन भी दिया है। नेहा ने लिखा- ‘अंगद बेदी इस शो के लिए 100 % नो फिल्टर हैं।’ नेहा और अंगद इस शो के प्रोमो में काफी खुलकर और बिना किसी फिल्टर के चिटचैट करते दिखाई दे रहे हैं।

नेहा अंगद से शो के प्रोमो में काफी कुछ बातें पूछती हैं। वहीं अंगद भी खुलकर अपनी हर बात कैमरा और पत्नी नेहा के आगे करते हैं। इस बीच अंगद बताते हैं कि उनके पेरेंट्स को तब झटका लगा था जब उन्हें पता चला था कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट हो गई हैं। ऐसे में उन्हे बहुत सुनने को मिला था। देखें वीडियो:-

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।