अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म ‘वजीर’ का दूसरा टीजर लॉन्च किया गया। वजीर का टीजर मुंबई के एक थिएटर में लॉन्च हुआ।
लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा मौजूद थे।
ख़बर है कि फिल्म ‘वजीर’ की कहानी को लिखने में पूरे पांच साल लगे हैं।
नए टीजर में फरहान अख्तर इंस्पेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। फरहान पहली बार पुलिस के किरदार में नजर आएंगे।
इसके अलावा फिल्म में अदीति राव हैदरी, जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे और नील नितिन मुकेश नेगेटिव किरदार में होंगे।
‘वजीर’ का टीजर यहां देखें…
फिल्म का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम ‘दो’ तय हुआ था लेकिन बाद में इसे ‘वजीर’ नाम रखा गया।
फरहान ने इस फिल्म के लिए खास तैयारियां की है। उनके मूछों वाले लुक को काफी सराहा जा रहा है।