ट्विटर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा किया कि वे भड़क गए। उन्होंने सोशल साइट के जेंडर को लेकर तंज कसा है। दरअसल, बिग बी ने ट्विटर पर एक ही दिन में उनके दो लाख फॉलोअर्स को कम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अरे ट्विटर भाई साहेब या बहनजी (पता नहीं ना कि इनका जेंडर क्या है, इसलिए दोनों को संबोधित किया), हम कुछ छाप रहे हैं और आप उसे छपने ही नहीं दे रहे हैं! अमां 200000 फॉलोअर एक ही दिन में काट दिया आपने…अब इसे मत काटो यार!! अब इतना भी जुल्म न करो।’ अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के नाम दूसरा ट्वीट कर एक कविता के जरिये अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘चिड़िया ओ चिड़िया कहां है तेरा घर? उड़ उड़ आती हो यहां पे फुर्र फुर्र, दर्शनार्थी इतने तेरे, क्या है तेरा डर, रूठोगी तो बोलो हम फिर जाएंगे किस दर। आशीर्वाद सदा तुम्हारा बना रहे हमपर, बस, नित्य नवेली पुष्प हमारे, बरसेंगे तुम पर!!’
T 2623 – अरे Twitter भाई साहेब , या बहनजी ( पता नहीं ना इनका gender क्या है , इस लिए दोनों को संभोधित किया ), हम कुछ छाप रहे हैं , और आप उसको छपने ही नहीं दे रहे हैं ! अमाँ , 200,000 follower एक ही दिन में काट दिया आपने .. अब इसे तो मत काटो यार !! अब इतना भी ज़ुल्म न करो pic.twitter.com/D1F4xYiUyq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 22, 2018
T 2623 – Mr/Ms Twitter dedicated to you :
चिड़िया ओ चिया कहाँ है तेरा घर ?
उड़ उड़ आती हो यहाँ पे फ़ुर्र फ़ुर्र ,
दर्शनर्थी इतने तेरे , क्या है तेरा डर ,
रूठोगी तो बोलो हम फिर जाएँगे किस दर ।
आशीर्वाद सदा तुम्हारा बना रहे हमपर
बस, नित्य नवेली पुष्प हमारे, बरसेंगे तुमपर !! pic.twitter.com/UuCmon8ky8— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 22, 2018
कवि यहां नीरव मोदी, ललित मोदी व विजय माल्या को चिड़ीया कह कर सम्बोधित कर रहा है
— Rofl Kher (@Roflkher_) February 22, 2018
और भी ग़म हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा— RAHUL DWIVEDI (@M_RAHULDWIVEDI) February 22, 2018
अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया जताई और अपनी कहानी भी बयां की। मयंक सेठी ने ट्वीट किया, ‘मेरे भी 35,000 होने के बाद 24 हजार कर दिए। यह लिब्रा वालों से ट्विटर को नाराजगी है क्या?’ हरिओम चौबे ने लिख, ‘चे अंधी चिड़िया है साहब।’ विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, ‘कोई टेंशन न लो सर जी सबके साथ यही कर रहे हैं। आप हमें फॉलो करो ना करो पर हम आपको कभी नहीं छोड़ने वाले।’ अरविंद सोनी ने ट्वीट किया, ‘सर यह तो ट्विटर घोटाला हो गया।’ जाकिर हुसैन ने लिखा, ‘मुझे तो लग रहा है आपने कांग्रेस की तरफ हाथ बढ़ाया वो ट्विटर जी को अच्छा नहीं लगा…शायद ये भी हो सकता है।’ सुनील सारस्वत ने ट्वीट किया, ‘क्या फर्क पड़ता है सर, लाइन आज भी वहीं से शुरू होती है, जहां आप खड़े होते हैं।’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘अरे सर जाने दीजिए। आप दिल में रहते हैं, वहां से नहीं काट पाएगा।’ चिक्कू कुमार ने ट्वीट किया, ‘कोई नहीं सर आप बेहतरीन और एवरग्रीन हैं। दो लाख गए तो क्या हुआ दो करोड़ आएंगे।’ मनोज तिवारी ने लिखा, ‘सर लगता है ट्विटर वाले भी जीएसटी लगाने लगे। इसी का परिणाम है कि आपके दो लाख फॉलोअर्स कट गए।’ मोहित यादव ने ट्वीट किया, ‘ये चिड़िया तो जुल्मी निकली।’