Kalank: आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ आ रही है। इस फिल्म में आलिया-वरुण के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी हैं। एक लंबे वक्त के बाद इस फिल्म के जरिए माधुरी और संजय की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर आ रही है। वहीं आखिरी बार ‘बद्री की दुल्हनिया’ में साथ दिखने वाले आलिया-वरुण को लेकर भी फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग अपनी एक्साइटमेंट नहीं छिपा पा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगीं।
तस्वीरों में आलिया भट्ट घागरा चोली पहन कर डांस करती दिख रहीं हैं। तो किसी वीडियो में आलिया पतंग लेकर भागती दिखाई दे रही हैं। आलिया की हाल ही में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें आलिया ने दुल्हन का अवतार लिया हुआ है। आलिया इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया पूरी तरह से दुल्हन की तरह तैयार दिखाई दे रही हैं। आलिया ने लाल रंग का जोड़ा और हाथों में कलीरे पहने हुए हैं। वहीं माथे पर मोटी मांगटीका पट्टी पहनी हुई है। आलिया तस्वीर में शायद अपने शॉट देने का इंतजार कर रही हैं।
बता दें, आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘स्टूडडेंट ऑफ द इयर’ से की थी। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। करण जौहर की इस फिल्म के बाद आलिया और वरुण हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्री की दुल्हनिया में नजर आए थे। इसके बाद वरुण-आलिया फैन्स कलंक का इंतजार कर रहे हैं।
Welcome to chanderi @aliaa08 @Varun_dvn #Kalank pic.twitter.com/qzOVhDwegW
— ऐक्सिडेंटल लंकेश्वर (@fakeravan) January 18, 2019