रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपने बर्थडे का जश्न मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ मनाया। जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद भी आ रही हैं। नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आलिया,रणबीर और नीतू ही नजर आ रहे हैं। आलिया अपनी खूबसूरती से नहीं बल्कि अपनी ड्रेस से भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। दरअसल आलिया रणबीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी में काफी महंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं।
आलिया वी शेप डीप नेक और वाइब्रेंट रेड के मिड मिस्ट ड्रेस में नजर आईं। आलिया की यह ड्रेस यह मशहूर फैशन ब्रैंड की हैं और इसकी कीमत 1,800 डॉलर यानी 1 लाख 30 हजार रुपए है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। बी-टाउन में अफवाह है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
करियर की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में देखा गया था। फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त का रोल अदा किया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं आलिया आखिरी बार राजी फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्र’ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म में आलिया और रणबीर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई पड़ेगें। इसके अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी। फिल्म में आलिया के अलावा करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर भी लीड भूमिका में होंगे। फिल्म साल 2020 में रिलीज हो सकती है।
