बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जाता रहा है। बॉलीवुड में चर्चा थीं कि आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि, अपनी इस कथित रिलेशनशिप पर सिद्धार्थ और आलिया ने कभी भी कोई बयान नहीं दिया। आलिया का कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में इसलिए नहीं बोलना चाहती क्योंकि वे मोरल पोलिसिंग का शिकार होने से डरती हैं।

Huffington Post से बात करते हुए आलिया ने बताया, ‘भारत में आप एक समाज का हिस्सा हैं, जो कि बहुत ज्यादा जजमेंटल है। यहां, जो लड़कियां एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड रखती हैं यह एक बड़ी बात है। मेरा कहना है कि टैलर स्विफ्ट को देखिए। हर किसी की तरह डेट कर रही हैं। लेकिन अगर वे भारत में होती तो उन्हें अपनी पसंद पर शर्मिंदा होना पड़ता। उनकी इमेज और अपील बिल्कुल अलग होती। एक्ट्रेस अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में बातें क्यों नहीं करती इसकी वजह है हमारा समाज। वे मोरल पोलिसिंग का शिकार होने से डरती हैं। अंतत: मेरे पास जिम्मेदारी है और मैं अपने आपको सुरक्षित करूंगी।’

बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने अपनी रिलेशनशिप को कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों ने हमेशा दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कही। अभी दोनों की कथित रिलेशनशिप फिर एक बार चर्चा में आ थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अभी सब कुछ सही नहीं चल रहा था और दोनों अलग-अलग हो गए। हालांकि, उनके कथित ब्रेकअप पर भी उनका कोई बयान नहीं आया।

Read Also: जब आलिया भट्ट के लिए गुलाब लिए घुटनों पर आए Ranveer Singh

रणवीर और आलिया एक ऐसी जोड़ी है जिसे सिने लवर्स सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं। फिलहाल उनकी ये उम्मीद फिल्म के तौर पर पूरी होती नहीं दिख रही है। लेकिन दोनों साथ जल्द एक कमर्शियल ऐड में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों मेक माई ट्रिप के ऐड में साथ काम कर चुके हैं।
रणवीर और आलिया एक ऐसी जोड़ी है जिसे सिने लवर्स सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं। फिलहाल उनकी ये उम्मीद फिल्म के तौर पर पूरी होती नहीं दिख रही है। लेकिन दोनों साथ जल्द एक कमर्शियल ऐड में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों मेक माई ट्रिप के ऐड में साथ काम कर चुके हैं।
पिंक और लाइट ब्लू लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पिंक और लाइट ब्लू लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Virat Kohli, Monica Bhardwaj twitter, anishka sharma, alia bhatt, neha dhupia, shruti seth, sonam kapoor, sonakshi sinha, IAS Officer Smita Sabharwal, IPS Merin Joseph Twitter abuse, Twitter social media abuse, India news, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, मोनिका भारद्वाज, आलिया भट्ट, नेहा धूपिया, श्रुति सेठ, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिंहा, मरीन जोसफ, स्मिता सभरवाल
साल 2014 में टीवी शो कॉफी विद करण में पृथ्वीराज चौहाण को भारत की राष्ट्रपति बताने पर ट्विटर पर आलिया का जमकर मजाक बना। आलिया के सामान्य ज्ञान पर जोक शेयर किए जाने लगे। कॉमेडी शो में भी लोग उन्हें लेकर जोक बनाने लगे।
(pic source- file photo)