बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है। हाल ही में खबर आई थी कि आलिया भट्ट अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक कर रही हैं। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद नेपोटिज्म के उठते विवाद के बीच एक्ट्रेस ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है। करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 6 अप्रैल को आलिया भट्ट ने भी कंफर्म किया था कि वह नीरज घेवान इस बारे में मुलाकात की थीं। वह परदे पर अरुणिमा के किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित थीं जिसकी शूटिंग इसी साल होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन और उसके बाद सुशांत की मौत के बाद से हुए विवादों के चलते फिल्म की शूटिंग टाल दी गई थी। लेकिन अब खुद आलिया ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं।
वेबसाइट ने करण जौहर के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आलिया भट्ट ने प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। उसने बताया कि इस साल 24 मई के बाद से हालात बिगड़े और अब आलिया भट्ट ने इस फिल्म को करने से ही मना कर दिया है। इसके साथ ही खबर ये भी है कि आलिया भट्ट के ना कहने पर करन जौहर ने अरुणिमा सिन्हा के रोल के लिए जान्हवी कपूर और सारा अली खान को विकल्प के तौर पर रखा है। हालांकि अरुणिमा ने इस फिल्म को करने के लिए आलिया को ही चुना है।
आलिया नहीं कंगना, करण जौहर से बोलीं अरुणिमा
अरुणिमा ने करण जौहर से फिल्म के लिए आलिया भट्ट के साथ कंगना रनौत को चुना था। कंगना संग विवादों को लेकर करण जौहर क्वीन एक्ट्रेस के साथ काम करने से बचेंगे। ऐसे में आलिया भट्ट के अलावा करण जौहर के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। लिहाजा करण ने आलिया भट्ट को मनाने के लिए अरुणिमा से तीन महीने का वक्त मांगा है। गौरतलब है कि अरुणिमा सिन्हा वह पर्वतारोही हैं, जिन्होंने एक पैर होने के बावजूद एवरेस्ट फतह किया था।