पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग इजराइल में हो रही है। आलिया और रणबीर ने नया साल भी एक साथ सेलिब्रेट किया था। नए साल के सेलिब्रेशम की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थी। इसी दौरान आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर से शादी करने की इच्छा जाहिर करती है। आलिया भट्ट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा बनीं थीं। आलिया ने शो के दौरान कहा कि वह हमेशा से रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थीं।

कुछ समय पहले आलिया और परिणीति के बीच अनबन की खबरें आईं थी, अफवाहों पर उस समय विराम लग गया जब आलिया और परिणीति करण जौहर के शो का एक साथ हिस्सा बनीं। आलिया ने करण जौहर के शो में कहा, मैंने रणबीर कपूर के साथ थोड़ा ही वक्त बिताया तो पता चला कि वो एक अच्छे इंसान हैं। आलिया ने कहा, वह रणबीर से शादी करना चाहती हैं, इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। आलिया ने कहा मुझे बात के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को फेस करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। आलिया के इस वीडियो को यू-ट्यूब चैनल जूम ने शेयर किया है। वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं। आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में आलिया अभिनेता रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं।