बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार उनकी जबरदस्त कॉमेडी और शानदार एक्शन के अलावा उनकी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। टीवी रिएलिटी शो फियर फैक्टर को होस्ट कर चुके इस मशहूर अभिनेता को आम तौर पर एक्शन करते देखा जा सकता है। लेकिन इस बार जो उन्होंने किया है उसे देख कर आप जरूर चौंक जाएंगे। हौंडा के लिए किए एक एड शूट में अक्षय किसी प्रोफेश्नल फुटबॉलर की तरह स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। और वह भी एक ग्लोब से। असल में अक्षय ने यह वीडियो होंडा की बाइक्स में इक्वलाइजर वाली कॉम्बी ब्रेक सिस्टम को प्रमोट करने के लिए शूट किया है। यह तकनीक अगले और पिछले पहियों में ब्रेक के दौरान बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है।

अक्षय वीडियो स्टंट्स करते हुए कह रहे हैं- सब बैलेंस का खेल है, कभी दिल-ओ-दिमाग का, कभी घर और दफ्तर का, तो कभी खेल और किताबों का। पर असली बैलेंस दो चीजों से बनता है, हुनर और एक्सपीरिएंस।” हौंडा ने वीडियो के साथ लिखा है, “बैलेंस ही दुनिया में हर चीज की तकदीर तय करता है। अच्छा, बुरा, मानस और तत्व – सिर्फ सही बैलेंस ही आपको आगे ले जा सकता है। इसीलिए पिछले 30 सालों से दुनिया ने हौंडा के कॉम्बी ब्रेक वाले इक्विलाइजर सिस्टम पर भरोसा किया है। इसलिए अपने पंख फैलाओ और दुनिया पर छा जाओ।”

READ ALSO: क्या डायरेक्टर बन गए हैं अक्षय कुमार, देखिए वीडियो