Padman Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म पैडमैन दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शक इसके अलग विषय को लेकर काफी एक्साइटेड थे। इसी वजह से पहले हफ्ते में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लग गई। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 62 करोड़ 87 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया था। इसके बावजूद भी खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।

पहले हफ्ते में टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 62 करोड़ 87 लाख रुपए की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 13 करोड़ 78 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 78 करोड़ 95 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए इतना समय बीत चुका है इसके बावजूद फिल्म 80 करोड़ के आगे नहीं पहुंच सकी है।

Bajrangi Bhaijaan Box Office Collection: चीनी बॉक्स ऑफिस पर ‘बजरंगी भाईजान’ का धमाल, 2 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

अक्षय कुमार इससे पहले भी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा में काम कर चुके हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म पैडमैन आर बाल्की के निर्देशन में बनाई गई फिल्म है, जिसमें महिलाओं से जुड़े एक गंभीर और जरूरी मुद्दे को उठाया गया था। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने दर्शकों को इन मुद्दों पर खुलकर बात करने का मैसेज दिया। फिल्म में इस गंभीर मुद्दे को काफी इंट्रस्टिंग तरीके से दिखाया गया है। फिल्म के कॉमेडी सीन दर्शकों को काफी पसंद आए।