भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो यू-टयूब पर धूम मचा रहा है। अक्षरा के फैन्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि व्यूज में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रेड ड्रेस में नजर आ रहीं अक्षरा के डांसिंग मूव्स और लुक देखने लायक है। अक्षरा की अदाओं को देखने के बाद फैन्स उनके इस वीडियो को भी शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘हमरा मरद चाही हॉरन दाबावे वाला’ खूब लोकप्रिय हो रहा है। ‘प्रतिज्ञा-2’ फिल्म के इस गाने को इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने दिये हैं। इस गाने को अबतक 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज गए हैं। भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अक्षरा सिंह का यह कोई पहला गाना नहीं है जो लोगों के बीच फेमस हुआ है। इसके पहले भी ‘अंखियों से गोली मारब’ और ‘बेवफा तेरे बिना’ समेत कई गाने भी मशहूर हो चुके हैं।
बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वालीं अक्षरा सिंह सिंगिंग में भी अपना जलवा बिखरे चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और पवन सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। कुछ दिन पहले ही अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खेसारी लाल संग पानी में भीगते हुए नजर आ रही थीं। इस भोजपुरी गाने के बोल थे- ‘Tan Tan Kare’। यह भोजपुरी फिल्म ‘साथिया’ का गाना है। गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा अल्का पहाड़िया ने गाया है। इस गाने में अक्षरा और खेसारी लाल ने पूल के अलावा भी कई लोकेशन्स में भी डांस किया है। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।


