भोजपुरी गानों के साथ कुछ भोजपुरी सितारों की भी उत्तर भारत में जबरदस्त लोकप्रियता है। ऐसी ही एक भोजपुरी स्टार हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ रिलीज हो गया है। यह गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

इस गाने में अक्षरा सिंह एक मॉडर्न एवं नए ख्यालों की लड़की के रूप में नजर आई हैं। ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना अबतक 1.37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में फिट विशाल सिंह ने और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने के शब्द हैं ‘मेरे होंठवा से नथुनिया,गुलेल करेला’। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी स्टार हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने जबरदस्त हिट साबित हो चुके हैं।

‘डोंट टच माय हैंड’ भी मचा रहा है धमाल : अक्टूबर में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘डोंट टच माय हैंड’ भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यह गाना ‘ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया था और लिखा अरविंद निषाद ने था। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 59 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह गाना लड़के की बेवफाई पर फरमाया गया था।

‘काॅल करे क्या’ भी हुआ था जबरदस्त हिट : इस साल की शुरुआत में आया उनका गाना ‘काॅल करे क्या’ को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 146 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह के कई गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया है। यह एक टिकटॉक की स्पेशल गाना था।

भाजपा के लिए अक्षरा ने किया था खूब चुनाव प्रचार : अक्षरा सिंह की बिहार और पूर्वांचल में जबरदस्त लोकप्रियता हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव में अक्षरा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के लिए खूब चुनाव प्रचार किया था। उन्हें देखने के लिए उनकी जनसभाओं में जबरदस्त भीड़ में उमड़ी थी।