बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘अकीरा’ दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाई। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार और शनिवार के आंकड़े इस बात की साफ तस्दीक करते हैं। फिल्म के लिए बड़ा एडवांटेज यह था कि इसके साथ कोई अन्य बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। बावजूद इसके फिल्म कोई खास खेल दिखाने में नाकाम रही। हालांकि यदि समूचित रूप से फिल्म की वैश्विक कमाई के आंकड़े देखे जाएं तो इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है, “अकीरा ने ओवरएज ठीक-ठाक बिजनेस किया है…ओपनिंग वीकेंड 5.76 करोड़, Best in UAE-GCC [$ 425,000] and Pakistan [$ 118,000]।
READ ALSO: Akira box office collection day 2: जानिए, लोगों को कितनी पसंद आईं एक्शन करतीं सोनाक्षी
गौरतलब है कि आदर्श ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था कि सामान्य शुरुआत के बाद अकीरा रफ्तार पकड़ रही है। शाम के बाद बिजनेस उठा। शुक्रवार को 5.15 करोड़ का कलेक्शन। शनिवार को इस फिल्म के 5 करोड़ से ज्यादा कमाने की उम्मीद है, आने वाले हफ्तों में फिल्म और रफ्तार पकड़ सकती है। सोनाक्षी का दावा है कि यह फिल्म उनके कॅरियर में सही समय पर आई है। वे बड़े पर्दे पर पहली बार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी की अकीरा के लिए इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास टक्कर न होना फायदेमंद हो सकता है।
