ऐसा लगता है कि अजय देवगन अपनी शिवाय की एक्ट्रेस के लिए लकी चार्म बन गए हैं। जी हां, बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद एरिका को हॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल गया है। एरिका शिवाय में एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। उन्हें फिल्म में अजय की प्रेमिका के तौर पर देखा जाएगा। एक करीबी सूत्र के अनुसार पश्चिम के लोगों ने शिवाय को देखा और उन्हें एरिका के काम ने प्रभावित किया। अब वो उन्हें अपने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं। एक बार जैसे ही कार इस फिल्म के लिए हां कह देंगी, इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो काफी लकी गर्ल हैं। ट्रेलर और फिल्म के गानों में एरिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। खासतौर से दरख्वास्त ने सभी को उनके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है। इसके अलावा अजय और एरिका के बीच फिल्माए गए हॉट सींस भी काफी चर्चा में हैं। वैसे दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है।

अभिजीत भट्टाचार्य ने करण जौहर पर साधा निशाना; करण को फवाद की महबूबा कहा

वहीं, शिवाय के लिए अजय ने अपने नो किसिंग नियम को तोड़ दिया है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग बोलो हर हर काफी ऊर्जावान है। अजय और एरिका के बीच के रोमांस को देखने का इंतजार हर किसी को है। एरिका के बारे में बात की जाए तो वो एक पोलिश एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पश्चिम मे काफी काम किया है। उन्हें टेलीविजन सीरिज पासिंग बेल्स में किए गए काम के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में उन्होंने एक नर्स का रोल निभाया था। लेकिन शिवाय के बाद उम्मीद है कि उन्हें भारत में और काम मिलेगा।

Read Also: अजय देवगन ने खोले काजोल और करण जौहर की दोस्ती के राज

शिवाय इस दीवाली पर 28 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी। इसके साथ ही करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल भी रिलीज होगी। जिसमें ऐश्वर्या, रणबीर, अनुष्का और फवाद जैसे एक्टर नजर आएंगे। दोनों फिल्मों की टक्कर पहले से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। देखते हैं कि किस फिल्म को दीवाली पर दर्शकों की तरफ से रिटर्न गिफ्ट मिलता है।

Read Also: भारत-पाक संबंधों पर बोले अजय देवगन- कोई थप्पड़ मारे तो आप बात करेंगे या बदला लेंगे