बॉलीवुड शहंशाह की बहु ऐश्वर्या राय एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनके हुस्न की दीवानी पूरी दुनिया है। ऐश की नीली आंखों की खूबसूरती हर किसी को कायल कर देने वाली है। यही वजह है कि उन्हें लोग भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया खूबसूरत ग्लावा के नाम से पुकारते हैं। वे भारत की हाईप्रोफाइल एक्ट्रेस हैं। उनका जैसा नाम है वैसी ही उनकी काया है। शायद यही वो वजह है कि आर्किटेक्ट बनने का सपना संजोने वाले ऐश ने मॉडलिंग करनी शुरू की और बॉलीवुड में एंट्री लेकर खुद को एक नई पहचान दे डाली। ऐश ने एक आर्किटेक्ट इंस्टिट्यूट में एडमिशन भी लिया था, लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए बाद में उन्होंने वह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। आज दुनिया भर में ऐश्वर्या राय की सुंदरता की मिसाल दी जाती है। 43 की उम्र में भी ऐश्वर्या की पर्सनेलिटी में सिलवट का नामोनिशान नहीं है। ऐश जिस परिवार में जन्मी, जिसका सिनेमा से कोई नाता नहीं है। उनकी मां एक होममेकर और पिता आर्मी बायलॉजिस्ट थे। यहां हम आपको ऐश की जिंदगी से जुड़े उन राजों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं।
साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, रातों रात स्टार बन गई कीं। इस कंप्टीशन में उन्होंने विभिन्न देशों के 87 मॉडल्स को पीछे छोड़ मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणि रत्नम की की तमिल फिल्म ‘इरूअर‘ से की थी। इसी साल ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड की पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से करियर की शुरुआत की। जो बॉक्सऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा सकी। मणिरत्नम की एक और फिल्म जींस ऐश की पहली सक्सेजफुल कमर्शियल फिल्म है।
ऐश्वर्या राय हिंदी, इंग्लिश के अलावा कन्नड़, मराठी, तमिल और तुलू भाषा बोल सकती हैं। तुलू उनकी मातृ भाषा है। ऐश्वर्या के बारे में बहुत कम लोग यह जानते हैं कि वे एक्टिंग के अलावा डांस में भी माहिर हैं। ऐश एक क्लासिकल डांसर भी हैं। शायद यही वजह है कि अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों में ऐश क्लासिकल डांस की परफोर्मेंस करती हैं। ऐश की धूम और जोधा अकबर दो ऐसी फिल्में हैं, जो विदेशी अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। जबकि देवदास, उमरावजान और हम दिल दे चुके शनम जैसी फिल्मों से ऐश को एक अलग पहचान मिली है। देवदास को टाईम मैगजीन ने मिलेनियम की 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में गिना और इसे भारत में 10 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे।
ऐश्वर्या अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। 2009 में भारत सरकार ने ऐश्वर्या राय को पद्मश्री, और 2012 में फ्रांस सरकार ने और ड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया था। 2003 में ऐश पहली बारतीय अभिनेत्री थीं, जो कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर के रूप में रहीं। ऐश्वर्या राय ने सन 2004 में में गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। ऐश्वर्या राय की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। पिछले कई दिलों से ऐश हाल ही रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को लेकर खासा सुर्खियों में है। वे इस फिल्म रणबीर कपूर संग हॉट सीन्स को लेकर काफी चर्चा में रहीं। गौरतलब है कि इससे पहले ऐश्वर्या राय धूम फिल्म में रितिक रौशन के एक किसिंग सीन की काफी चर्चा में थीं। इस बात को लेकर उनके पति अभिषेक बच्चन इससे काफी नाराज हुए थे।
