सबसे चर्चित और विवादित शो ‘एआईबी रोस्ट’ के विवाद में एक नया हंगामा शुरू हो गया है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि यह हंगामा बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा और जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट के बीच हो गई है। एस ख़बर से कोई अनजान नहीं है कि मुंबई कोर्ट ने करण जौहर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया हैं।
वहीं महेश भट्ट की मानें तो उनका यह सवाल है कि इन लोगों में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल क्यों नहीं हैं? आपको बता दें कि सोनाक्षी भी इस शो में दर्शकदीर्घा में मौजूद थी।
भट्ट ने सोना पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या सोनाक्षी का नाम इसलिए नहीं शामिल किया गया क्योंकि वे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो में 4000 लोगों ने हिस्सा लिया तो बाकी लोगों के नाम एफआईआर में शामिल क्यों नहीं किए गए।
एआईबी नॉकआउट: आलिया भट्ट, दीपिका सहित 14 के ख़िलाफ़ प्राथमिकी
महेश भट्ट के इस रिएक्शन को सोनाक्षी सिन्हा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने सोशल साइट ट्विटर के ज़रिए बताया कि उनके खिलाफ भी कई बार बिना किसी वजह के एफआईआर कराई जा चुकी है लेकिन कभी भी उनके पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) ने कभी उनपर सवाल नहीं उठाया। मैं इस बात से सहमत हूं कि जब बाकी के 3998 लोगों के खिलाफ इस तरह की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई।
‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा यहीं नहीं रूकी, उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मेरी मेमौरी बताती है कि हंसने के लिए कभी कोई जेल नहीं गया। सोनाक्षी ने भट्ट को ये भी नसीहत दी कि हमें ऐसे लोगों को पब्लिसिटी नहीं देनी चाहिए जो इसके पीछे भागते हैं।