पुणे पुलिस ने विवादित ‘एआईबी रोस्ट’ शो के प्रतिभागियों करण जौहर, रनवीर सिंह और अर्जुन कपूर के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी पुणे सीआईडी के पुलिस निरीक्षक वजीर हुसैन शेख की शिकायत पर दर्ज की गयी है।

शेख ने बताया कि यह देखने के बाद कि शो भारतीय सस्कृति के लिए खराब है उन्होंने व्यक्तिगत क्षमता में प्राथमिकी दर्ज की है।

शो का वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा था। हालांकि बाद में प्रदर्शन होने के बाद इसे साइट से हटा लिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

‘दबंग’ सलमान की धमकी से क्या डर गई AIB, हटाया वीडियो!

पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पदुकोण (दर्शकदीर्घा में थीं) और हास्यकलाकारों अबिश मैथ्यू, तनमय भट, अदिति मित्तल, सिमरन खाम्बा, आशीष शाक्य, रघु राम, रोहन जोशी और फिल्मसमीक्षक राजीव मसंद आदि के नाम हैं।