लॉकडाउन के बीच हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) के डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के बाद अब सुनीता बेबी भी जाना- पहचाना नाम बनकर सामने आई हैं। सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके हर एक डांस वीडियो को लाखों बार यूट्यूब पर देखा गया है। सुनीता बेबी के अवतार में फैंस को नई डांसर मिल चुकी है। सुनीता बेबी अपने डांस से इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई हैं।

सुनीता बेबी के डांस भी सपना चौधरी की तरह इंटरनेट पर खूब देखा जाता है। सुनीता बेबी का डांस खूब एनर्जेटिक होता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस का काफी मनोरंजन करती हैं। गौरतलब है कि सुनीता बेबी के डांस की एक खास शैली भी है। वह अपने हर परफॉर्मेंस में मुंह पर चुन्नी डाल डांस करती हैं। इस वीडियो में सुनीता बेबी मुंह पर अपनी नीली चुन्नी डाले डांस करती हैं जिसे देख फैंस क्रेजी हो जाते हैं। बीच बीच में सुनीता बेबी के डांस पर पैसे भी बरसाए जाते हैं।

वायरल वीडियो की बात करें तो सुनीता बेबी हरियावी गाने- ‘फेयर एंड लवली महंगी करदी’ (Fair& lovely) गाने पर डांस करती दिख रही हैं। सुनीता बेबी का डांस का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

सुनीता बेबी ने इससे पहले मशहूर हरियाणवी गाना- गजबण पाणी ले चाली पर भी डांसकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं।